जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया, मुठभेड़ जारी

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के मुमनहाल इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

Update: 2021-12-24 10:09 GMT

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के मुमनहाल इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। पुलिस ने कहा, 'एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया जबकि तलाश जारी है।'

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया।

जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई।ayer" data-frameborder-value="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen>Full View

Tags:    

Similar News