रोजगार सहायक संघ ने मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक संघ की जिला इकाई द्वारा आज नेहरू चौक पर अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर पंचायत मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Update: 2017-11-01 13:02 GMT

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक संघ की जिला इकाई द्वारा आज नेहरू चौक पर अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर पंचायत मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

रोजगार सहायक संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर नेहरू चौक में धरना दिया। रोजगाकर सहायकों का कहना है कि मनरेगा के क्रियान्वयन में प्रथम कड़ी है जिसके कारण ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध हो पाता है। सभी शासकीय सेवक छ: दिन आठ घंटे कार्य करते हैं परंतु हम सात दन कार्य करते हैं।

रोजगार सहायकों को मनरेगा के क्रियान्वयन के लिए नियुक्त किया गया था पंरतु आज वर्तमान में सभी कार्य रोजगार सहायकों से लिए जा रहे है। सरकार से मांग है कि ग्राम रोजगार सहायकों को पूर्णकालिक कर्मचारियों का दर्जा देते हुए वेतनमान का निर्धारण किया जाए।

रोजगार सहायकों को मनरेगा के प्रशासनिक मद के 6 प्रतिशत में से मानदेय दिया जाता है जिसे संशोधित कर समाप्त किया जाए तथा अलग से व्यवस्था बनाई जाए। नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन के बाद रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंच कर पंचायती मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया।

Tags:    

Similar News