अधिनस्थ अदालतों में कर्मचारियों की हड़ताल

राजस्थान में न्यायिक कर्मचारी शेट्टी आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर आज हड़ताल पर रहे

Update: 2017-07-20 13:35 GMT


जयपुर। राजस्थान में न्यायिक कर्मचारी शेट्टी आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर आज हड़ताल पर रहे।

न्यायिक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अधिनस्थ न्यायालयों में काफी काम प्रभावित हुआ।

सूत्रों ने बताया कि शेट्टी आयोग ने वर्ष 2003 में अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी, लेकिन सरकार और उच्च न्यायालय ने इसे लागू नहीं किया।

इस मामले में कर्मचारी उच्चतम न्यायालय भी गये तथा वर्ष 2008 एवं 2009 के आदेेश भी सरकार ने नहीं माने। सरकार ने अधिकारियों के लिये शेट्टी आयोग की सिफारिशों को लागू कर दिया, लेकिन कर्मचारियों के कई संवर्गो की वेतन विसंगतियां शेट्टी आयोग की सिफारिश के अनुरूप नहीं की जा रही है। इससे कर्मचारियों में असंतोष है।

Tags:    

Similar News