महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के जिला अध्यक्ष ने की आत्म हत्या

महाराष्ट्र में नांदेड के महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के जिला अध्यक्ष संभाजी गोविंदराव जाधव ने राजेश नगर स्थित अपने निवास पर मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Update: 2019-08-27 17:36 GMT

नांदेड ।  महाराष्ट्र में नांदेड के महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के जिला अध्यक्ष संभाजी गोविंदराव जाधव ने राजेश नगर स्थित अपने निवास पर मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
 

जाधव कल देर रात डिनर करने के बाद अपने कमरे में चले गये। मंगलवार की सुबह जब वह काफी देर बाद अपने कमरे से बाहर नहीं आये, तो परिजन उन्हें बुलाने उनके कमरे की तरफ गये तो पता चला कि दरवाजा अंदर से बंद है। इसके बाद परिजनों ने कमरे की खिड़की से अंदर की ओर झांक कर देखा, तो पता चला कि जाधव का शव कमरे के भीतर छत पर लगे पंखे से लटका हुआ है। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। 

पुलिस ने बताया कि श्री जाधव के आत्महत्या करने की वजह के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने फिलहाल आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया हैं और मामले की जांच में जुटी हुयी है।

 

Full View

Tags:    

Similar News