फिलीपींस में आतंकियों समेत आठ लोगों की मौत ,14 घायल  

फिलीपींस के दक्षिणी प्रांत सुलु के सुदूर तटवर्ती शहर में आतंकवादी संगठन अबु सय्याफ समूह (एएसजी) के आतंकवादियों और सेना के बीच मुठभेड़ में एक बच्चा तथा छह आतंकियों समेत आठ लोगों की मौत हो गयी

Update: 2019-05-26 11:44 GMT

मनीला । फिलीपींस के दक्षिणी प्रांत सुलु के सुदूर तटवर्ती शहर में आतंकवादी संगठन अबु सय्याफ समूह (एएसजी) के आतंकवादियों और सेना के बीच मुठभेड़ में एक बच्चा तथा छह आतंकियों समेत आठ लोगों की मौत हो गयी और 14 अन्य घायल हो गये।

फिलीपींस सशस्त्र बलों की 11वीं इंफेंट्री डीविजन की ओर से रविवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि सैनिकों का एक प्लाटून पाटीकुल शहर के एक गांव में शनिवार को सामुदायिक कार्य कर रहा था कि इसी बीच स्थानीय समयानुसार लगभग 5:35 बजे यह हमला हुआ। सेना और कोई 30 आतंकवादियों के बीच आधे घंटे तक हुई गोलीबारी की चपेट में स्थानीय नागरिक आ गये। 

मारे गये लोगों में एक बच्चा और एक 12 वर्षीय किशोर शामिल है। इस मुठभेड़ के दौरान छह आतंकवादी भी मारे गये। 

Tags:    

Similar News