माली में आतंकवादी हमला, 8 शांति सैनिकों की मौत

उत्तरी माली में किदाल क्षेत्र के एग्येलहोक गांव में रविवार को संयुक्त राष्ट्र के सैन्य ठिकाने पर एक अातंकवादी हमले में कम से कम आठ शांति सैनिकों की मौत हो गई

Update: 2019-01-20 22:08 GMT

मास्को। उत्तरी माली में किदाल क्षेत्र के एग्येलहोक गांव में रविवार को संयुक्त राष्ट्र के सैन्य ठिकाने पर एक अातंकवादी हमले में कम से कम आठ शांति सैनिकों की मौत हो गई। 

माली में संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति मिशन ‘एमआईएनयूएसएमए’ ने बताया कि आठ शांति सैनिकों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हैं। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है।” 

बख्तरबंद वाहनों पर सवार आतंकवादियों ने किदल क्षेत्र में सैन्य ठिकाने पर सुबह में हमला किया। शांति सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की। संयुक्त राष्ट्र के हवाई बलों ने इलाके को ऊपर से घेर लिया। 

माली में संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख के विशेष प्रतिनिधि महामट सालेह ने आतंकवादी हमले की निंदा की है और साहेल क्षेत्र में सभी पक्षों से आतंकवादियों के खतरे से निपटने की अपील की है।

Full View

Tags:    

Similar News