सेल्फी के कारण आठ की मौत
नागपुर की वेना बांध में नाव में सवार 11 लोग जब बीच बांध में सेल्फी लेने लगे तब नाव का संतुलन बिगड गया और नाव के पलट जाने से सभी लोग पानी में गिर गये जिनमें दो लोग तैर कर बाहर आ गये जबकि नौ लोग डूब गए
By : एजेंसी
Update: 2017-07-11 16:29 GMT
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर की वेना बांध में नाव में सवार 11 लोग जब बीच बांध में सेल्फी लेने लगे तब नाव का संतुलन बिगड गया और नाव के पलट जाने से सभी लोग पानी में गिर गये जिनमें दो लोग तैर कर बाहर आ गये जबकि नौ लोग डूब गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम हुए इस हादसे में नौ लोग डूब गये थे लेकिन अब तक कुल आठ शवों को पानी से बाहर निकाला जा चुका है जबकि एक शव की तलाश बचाव कार्य दल कर रहा है।
आठ में से एक शव कल रात ही निकाला गया था।
हादसे का शिकार हुए लोग पिकनिक मनाने वेना बांध पर कल गये थे। हालांकि इस बांध में नाव चलाने की अनुमति नहीं है।