चंडीगढ़ ,पंजाब ,हिमाचल तथा हरियाणा में भूकंप के झटके
पंजाब ,हरियाणा ,हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत में आज भूकंप के झटके महसूस किये गये
By : एजेंसी
Update: 2019-09-24 17:56 GMT
चंडीगढ़। पंजाब ,हरियाणा ,हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत में आज भूकंप के झटके महसूस किये गये।
मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गयी। भूकंप का केंद्र भारत-पाकिस्तान (जम्मू-कश्मीर) सीमा पर 32.9 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 73.7 डिग्री पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से 40 किलोमीटर की गहराई में था।
कुछ सैकेंड महसूस किये गये तेज झटकों के कारण लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आये । फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।