मोदी के शासनकाल में दुनिया में देश का सम्मान बढा : अनुप्रिया

अपना दल अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढा है

Update: 2019-10-20 01:26 GMT

प्रतापगढ। अपना दल अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढा है।

विधानसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दिन जिले के कांधरपुर बाजार में शनिवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए श्रीमती पटेल ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में देश का सम्मान बढा है, देश मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा चलाए जा रहे विकास के कार्यक्रमो और उनकी उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हाथो में देश सुरक्षित है।

उन्होने प्रतापगढ सदर विधान सभा के उपचुनाव में अपना दल एवं भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी राजकुमार पाल को विजयी बनाने की अपील करते हुये कहा कि अपना दल के संस्थापक सोने लाल पटेल ने गरीबों के लिए आजीवन संघर्ष किया और अपना दल का पहला विधायक इसी क्षेत्र से बना था। अपना दल को सबसे ज्यादा मजबूती प्रतापगढ से मिली है ,प्रतापगढ की जनता के दिल में अपना दल है।

इस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे समाज वादी पार्टी के प्रत्याशी के सम्बन्ध में कहा कि वे पहले अपना दल में थे दल बदल कर सायकिल पर सवार हो गए है। उन्होंने कहा कि काग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपना जनाधार खो दिया है उनके पास हमसे कम विधायक है और सांसद की संख्या में दोनों दल बराबर है।

Full View

Tags:    

Similar News