कानपुर में मिट्टी लदा डंपर मकान पर पलटा, छह लोगों की मौत,दो घायल

उत्तर प्रदेश में कानपुर के महराजपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मिट्टी लदा डंपर कच्चे मकान पर पलट गया जिससे एक ही परिवार के छह सदस्यों की मृत्यु हो गई

Update: 2018-06-16 12:53 GMT

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के महराजपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मिट्टी लदा डंपर कच्चे मकान पर पलट गया जिससे एक ही परिवार के छह सदस्यों की मृत्यु हो गई और दो घायल हो गये ।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे फतेहपुर से कानपुर आ रहा मिट्टी लदा डंपर महराजपुर इलाके में सड़क किनारे कच्चे मकान पर पलट गया। इससे ईद की खुशी उस समय गम में बदल गई जब मुस्लिम परिवर के छह सदस्यों की मृत्यु हो गई। 

सूत्रों ने बताया कि हादसे में कल्लू कुरैशी (40) वसीम (25) उसकी पत्नी श्रीमती यासमीन (23)समी की पुत्री करीना (16) और 14 वर्षीय सुहाना तथा कल्ले की 18 वर्षीय पुत्री सलीमन की मौके पर ही मृत्यु होगई । हादसे में दो लाेग घायल हो गये जिन्हे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है ।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद डंपर चालक फरार हो गया । हादसे के शिकार सभी लोग मूल रुप से फतेहपुर जिले के बिन्दकी इलाके के रारी गांव के रहने वाले थे और यहां कच्चा मकान बनाकर रह रहे थे।

 

Tags:    

Similar News