डंपर की टक्कर से बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत
मध्यप्रदेश के रायसेन जिला मुख्यालय से 115 किलोमीटर दूर उदयपुरा रोड पर आज डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई
By : एजेंसी
Update: 2018-01-25 17:31 GMT
रायसेन । मध्यप्रदेश के रायसेन जिला मुख्यालय से 115 किलोमीटर दूर उदयपुरा रोड पर आज डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार उदयपुरा बोरास के पेट्रोल पंप के पास यह दुर्घटना दोपहर लगभग तीन बजे हुई। डंपर चालक ने अनियंत्रित होकर वाहन बाइक पर चढ़ा दिया।
इससे बाइक पर सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत युवकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
घटना के बाद डंपर चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। उदयपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।