राष्ट्रीय शोक के चलते शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा स्थगित
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इन दिनों प्रदेश में चलाई जा रही जन आशीर्वाद यात्रा के दो चरण स्थगित कर दिए गए हैं
By : एजेंसी
Update: 2018-08-17 13:13 GMT
भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इन दिनों प्रदेश में चलाई जा रही जन आशीर्वाद यात्रा के दो चरण स्थगित कर दिए गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं यात्रा समन्वयक विजेश लूनावत ने बताया कि वाजपेयी के निधन पर राष्ट्रीय शोक के कारण मुख्यमंत्री चाैहान की 18 अगस्त को मनावर से सरदारपुर और 21 एवं 22 अगस्त को सुरखी से टीकमगढ़ तक की जन आशीर्वाद यात्रा स्थगित कर दी गई है।
इसके पहले कल मुख्यमंत्री चौहान ने वाजपेयी के अस्वस्थ होेने के कारण छिंदवाड़ा में होने वाली यात्रा भी स्थगित कर दी थी और दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।