रायबरेली में सड़क हादसे में दंपत्ति की मौत
उत्तर प्रदेश में रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में आज तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर दंपत्ति की मृत्यु
By : एजेंसी
Update: 2019-07-15 16:20 GMT
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में आज तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर दंपत्ति की मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि कुम्हरोडा निवासी रुकेश सिंह (42) अपनी पत्नी उर्वशी सिंह(38) के साथ रेलकोच फैक्टरी के पास स्थित प्राचीन शिवमंदिर बलेश्वरन के दर्शन करके लौट रहे थे।
उसी दौरान लालगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
इस हादसे में दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये है। पुलिस कार की तलाश कर रही है।