राजभाषा आयोग के अध्यक्ष को सारस्वत सम्मान से नवाजा जाएगा
छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में आगामी 11 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम में सारस्वत सम्मान से नवाजा जाएगा;
By : एजेंसी
Update: 2017-09-08 15:18 GMT
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में आगामी 11 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम में सारस्वत सम्मान से नवाजा जाएगा।
यह कार्यक्रम हिन्दी की लोकप्रिय कवियत्री श्रीमती महादेवी वर्मा की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रसूलाबाद के साहित्यकार संसद भवन में आयोजित किया जाएगा।
उत्तर-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक वीरेन्द्र सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।सुप्रसिद्ध गीतकार सोम ठाकुर को भी इस अवसर पर सारस्वत सम्मान से नवाजा जाएगा।समारोह की अध्यक्षता डॉ.सूर्य प्रसाद दीक्षित करेंगे।
इस मौके पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी होगा। इसमें सर्वश्री सोम ठाकुर (आगरा), सुरेश उपाध्याय (होशंगाबाद), डॉ. रमा सिंह ठाकुर (गाजियाबाद), रामलखन शुक्ल (मानकपुर) भी शामिल होंगे।