डॉ शंकर दयाल शर्मा शिवपुरी लाए थे महात्मा गांधी का अस्थि कलश
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वर्गवास के बाद पूर्व राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा उनका अस्थि कलश मध्यप्रदेश के शिवपुरी लेकर आए थे।
By : एजेंसी
Update: 2019-09-27 12:23 GMT
शिवपुरी । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वर्गवास के बाद पूर्व राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा उनका अस्थि कलश मध्यप्रदेश के शिवपुरी लेकर आए थे।
यहां के गांधी पार्क मैदान में ये अस्थि कलश श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रखा गया था। उसके बाद से ही इस पार्क का नाम गांधी पार्क मैदान पड़ गया। पार्क में एक चबूतरा बनाकर गांधी समाधि बनाई गई।
अब यहां प्रत्येक गांधी जयंती पर लोग श्रद्धासुमन अर्पित करने आते हैं।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ परशुराम बिरही ने बताया कि अब नई पीढ़ी के जो छात्र-छात्राएं शिवपुरी के गांधी मैदान में खेलने आते हैं, उन्हें गांधी समाधि स्थल देखकर गांधीजी के बारे में जानकारी मिलती है।