चरित्र पर संदेह, पत्नी की गला रेतकर हत्या
महासमुंद ! बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोइरडीह में अपने रिश्तेदार के यहां मेहमान बन कर गए पति विदेशी भोई 35 वर्ष ने पत्नी दुलना बाई भोई 32 वर्ष के चरित्र पर संदेह कर आवेश में आकर धारदार;
महासमुंद ! बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोइरडीह में अपने रिश्तेदार के यहां मेहमान बन कर गए पति विदेशी भोई 35 वर्ष ने पत्नी दुलना बाई भोई 32 वर्ष के चरित्र पर संदेह कर आवेश में आकर धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी । घटना 25 जनवरी की रात की है। पुलिस को 26 जनवरी की सुबह पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो तत्काल मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बसना भेजवाया गया और बयान के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया गया है कि आरोपी पति करीब 15 दिन पूर्व ही अपने भाई के हत्या के प्रयास के मामले में जेल से छूटकर आया है। और उसे शक था कि उसके जेल में रहने के दौरान उसकी पत्नी का किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध हो गया है और उसके खाने में वह कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उसे मारने की पत्नी की मंशा है। इसी शक के चलते बीती रात आरोपी पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी मूलत: ग्राम विजयमाल थाना सांकरा का रहने वाला है और 25 जनवरी को दोनों पति-पत्नी बसना थाना के ग्राम बोईरडीह में अपने फूफा के घर मेहमान बन कर गए थे। मौका पाकर आरोपी पति ने घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि अगर वह अपनी पत्नी की हत्या नही करता तो वह उसको मार देता।