किम जोंग उन से दोबारा मिलने को तैयार हैं डोनाल्ड ट्रंप: माइक पोम्पियो

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन से मुलाकात को लेकर तैयार है

Update: 2018-09-24 11:06 GMT

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन से मुलाकात को लेकर तैयार है।

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक ने रविवार को एनबीसी को बताया, "राष्ट्रपति ट्रंप सही समय पर किम जोंग उन से मिलने के लिए तैयार हैं और हमें उम्मीद है कि यह जल्द होगा।"

व्हाइट हाउस ने एक सप्ताह पहले बताया था कि ट्रंप और किम जोंग उन के बीच दूसरी बैठक की योजना बन रही है। किम जोंग द्वारा ट्रंप के लिए एक पत्र भेजे जाने के बाद से यह कवायद शुरू हुई थी। 

Full View

Tags:    

Similar News