डोकलाम विवाद : लंबा खिंच सकता है भारत चीन के बीच ‘नो वार नो पीस’

डाेकलाम में भारत और चीन के सैनिकों के बीच पिछले लगभग दो महीने से जारी गतिरोध से बनी ‘नो वार नो पीस’ की स्थिति में दोनों पक्षों के अपने-अपने रूख पर अडे रहने से फिलहाल कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है;

Update: 2017-08-20 13:41 GMT

नयी दिल्ली। डाेकलाम में भारत और चीन के सैनिकों के बीच पिछले लगभग दो महीने से जारी गतिरोध से बनी ‘नो वार नो पीस’ की स्थिति में दोनों पक्षों के अपने-अपने रूख पर अडे रहने से फिलहाल कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।
सिक्किम से लगे भूटान और चीन के ट्राइजंक्शन क्षेत्र डोकलाम में चीन की सड़क बनाने की कोशिशों को भारत द्वारा विफल किये जाने से उत्पन्न गतिरोध ने दोनों देशों के बीच अपेक्षाकृत शांत माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है।
सीमा पर भले ही लड़ाई की कोई हलचल न दिखाई दे रही हो लेकिन दोनों ओर से किसी भी स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी की बात कही जा रही है।

Tags:    

Similar News