भाजकिम संघ का दिवाली मिलन
भारतीय जनता किसान मजदुर संघ महासमुंद ग्रामीण मंडल का दिपावली मिलन समारोह ग्राम मोंगरा स्थित आदिश्वर राइस मिल प्रागंण में रविवार को विधायक डॉ. विमल चोपड़ा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ
महासमुंद। भारतीय जनता किसान मजदुर संघ महासमुंद ग्रामीण मंडल का दिपावली मिलन समारोह ग्राम मोंगरा स्थित आदिश्वर राइस मिल प्रागंण में रविवार को विधायक डॉ. विमल चोपड़ा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। मिलन समारोह में समस्त जोन प्रभारियों सहित महिला-पुरूष कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहें। भाजकिम संघ विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने सौकड़ो की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि आज देश की हालत खराब है इसका सबसे बड़ा कारण राजनीति में बईमान, भ्रष्ट और स्वार्थी लोग ज्यादा है।
आज कोई भी नेता बनता है वो जनहित को दरकिनार कर अपने हित की पहले सोचता है। मिलन समारोह को जोन प्रभारी गोविंद सिंह ठाकुर, मोहन साहू, किसनु यादव, निलम धु्रव, जोगी निषाद, किशन चंद्राकर, ठगेश्वर साहू, डॉ. वाणी तिवारी ने भी संबोधित करते हुए दीपावली की बधाई दी।
मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी ने संचालन करते हुए सभी को बधाई दी और कहा कि बुथ लेवल पर कार्यकर्ता है उन्हे सक्रिय कर उनसे सतत संपर्क रखे और एक गांव में कम से कम 20 प्रमुख कार्यकर्ता हो इसका प्रयास करे और कार्यकर्ताओं महिला व युवा वर्ग प्रमुखता से जूडे इस पर सभी कार्यकर्ता जूट जाने की बात कही।