जिला सहकारी संघ के संचालक मंडल ने देखा जंगल सफारी

बालोद जिला सहकारी संघ के संचालक मंडल ने एक दिवसीय रायपुर भ्रमण कर नवीन बीज उत्पादक सहकारी समिति की कार्यप्रणाली के साथ-साथ जंगल सफारी व पुरखौती मुक्तांगन का भ्रमण

Update: 2019-08-18 15:14 GMT

दल्लीराजहरा/बालोद।  बालोद जिला सहकारी संघ के संचालक मंडल ने एक दिवसीय रायपुर भ्रमण कर नवीन बीज उत्पादक सहकारी समिति की कार्यप्रणाली के साथ-साथ जंगल सफारी व पुरखौती मुक्तांगन का भ्रमण किया। राष्ट्रीय सहकारी आवास संघ के अध्यक्ष एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा से भी भेंट कर छत्तीसगढ़ की सहकारिता पर चर्चा की गई।

नवीन बीज उत्पादक सहकारी समिति के प्रबंधक श्री चंद्राकर ने अपने समिति की कार्यप्रणाली उसकी शुरुआत और वर्तमान में किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि उनकी समिति सदस्य किसानों को 50 प्रतिशत तक लाभांश वितरित करती है।

भ्रमण दल में मार्कफेड संचालक पीआर नाईक, बालोद जिला सहकारी संघ अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता, उपाध्यक्ष भुवनलाल साहू, प्रबंधक श्रीमती स्नेह लता साहू, संचालकगण जयदीप गुप्ता, माखनलाल साहू, अली राम बढ़ई, किशोर कुमार साहू, जीवन लाल साहू व कृष्णा निषाद शामिल थे।

Full View

Tags:    

Similar News