छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण
छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण करते हुए
By : एजेंसी
Update: 2018-12-27 17:32 GMT
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण करते हुए वित्त, जनसंपर्क, ऊर्जा और सामान्य प्रशासन विभाग जैसे विभाग अपने पास रखे हैं।
वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंहदेव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीस सूत्रीय और वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग दिए गए हैं।
ताम्रध्वज साहू लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व और पर्यटन एवं संस्कृति विभाग देखेंगे।