जम्मू कश्मीर विधानसभा भंग कर चुनाव जल्द चुनाव हों: उमर अब्दुल्ला
नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर विधानसभा भंग कर चुनाव कराने की मांग करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर विश्वास नहीं किया जा सकता है
श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर विधानसभा भंग कर चुनाव कराने की मांग करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर विश्वास नहीं किया जा सकता है क्योंकि वह सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त कर सकती है।
अब्दुल्ला ने बुधवार को ट्वीट कर कहा “जम्मू कश्मीर विधानसभा को तत्काल भंग कर दिया जाना चाहिए और जल्द से जल्द फिर से चुनाव कराने चाहिए। पूर्व उप मुख्यमंत्री तथा भाजपा नेता कविन्द्र गुप्ता ने भी स्वीकार किया है कि विधायकों की खरीद बिक्री की जा सकती है।”
उन्होंने गुप्ता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा “मैं नहीं समझता हूं कि जल्द किसी सरकार का गठन हो पायेगा। यहां अनिश्चितता है लेकिन हम लोग काम कर रहे है और लोगों को इस बारे में पता चल जाएगा। ”
अब्दुल्ला ने एक अन्य ट्वीट कर कहा “आप क्या समझते हैं, हम कुछ मुद्दे पर काम कर रहे हैं ? सिर्फ कुछ मुद्दों के लिए। भाजपा अन्य दलों को तोड़कर सरकार बना सकती है। क्या पूर्व उपमुख्यमंत्री ने गलती से सही बातें कह दी।”