भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज

ब्रिटेन के एक उच्च न्यायालय ने आज भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी

Update: 2019-06-12 15:47 GMT

लंदन । ब्रिटेन के एक उच्च न्यायालय ने आज भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी। 

नीरव मोदी की जमानत याचिका को खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि उसके पास ऐसे प्रमाण हैं कि हीरा कारोबारी जमानत के बाद जांच को प्रभावित कर सकता है। 
न्यायाधीश ने कहा, “ हमारे पास ठोस प्रमाण हैं कि जमानत की अर्जी देने वाला व्यक्ति और वे जो उसके पक्ष में हैं जांच और गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। हस्तक्षेप और रुकावट पैदा की जा सकती है।” 

पंजाब नेशनल बैंक के साथ अरबों रुपये की घोखाधड़ी करने और धनशोधन के मामले में नीरव मोदी भारत में वांछित है। ब्रिटेन से प्रत्यर्पित कर उसे भारत लाने के लिए अदालत में मामला चल रहा है। 

Full View

Tags:    

Similar News