प्रत्यक्ष कर संग्रह 14 फीसदी बढ़ा

वित्त वर्ष 2017-18 की अप्रैल-नवंबर अवधि में प्रत्यक्ष कर संग्रह में 14.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी

Update: 2017-12-09 21:42 GMT

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2017-18 की अप्रैल-नवंबर अवधि में प्रत्यक्ष कर संग्रह में 14.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने ट्वीट्स की श्रृंखला में कहा, "प्रत्यक्ष कर संग्रह के अनंतिम आंकड़ों से पता चलता है कि नवंबर तक कुल संग्रहण 4.8 लाख करोड़ रुपये रहा है जोकि पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 14.4 फीसदी अधिक है।"

ट्वीट में कहा गया, "अब तक का कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह वित्त वर्ष 2017-18 के प्रत्यक्ष कर के बजटीय लक्ष्य (9.8 लाख करोड़ रुपये) का 49 फीसदी रहा है।"

सीबीडीटी के मुताबिक, इस साल अप्रैल-नवंबर की अवधि के दौरान सकल संग्रहण एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 10.7 फीसदी बढ़कर 5.82 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि इस अवधि में सरकार ने कुल 1.02 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए।
 

Full View

Tags:    

Similar News