ढाका: झुग्गी बस्ती में आग लगने से 500 घर जलकर खाक
ढाका की एक बड़ी झुग्गी बस्ती में गुरुवार को भयानक आग लग गई, जिसमें सैकड़ों घर जलकर खाक हो गए और हजारों विस्थापित हो गए
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-03-16 12:26 GMT
ढाका। ढाका की एक बड़ी झुग्गी बस्ती में गुरुवार को भयानक आग लग गई, जिसमें सैकड़ों घर जलकर खाक हो गए और हजारों विस्थापित हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कोरेल-बॉबजार झुग्गी बस्ती में करीब तीन लाख लोग रहते हैं। पुलिस ने बताया कि तड़के करीब दो बजे 18 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अग्निशमन विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि सुबह करीब सात बजे आग पर काबू पा लिया गया।
कर्मचारी के मुताबिक, आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि लोहे की चादरों, प्लास्टिक और गत्ते से बने करीब 500 घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।