देवरिया :मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, दो की मौत एक घायल

उत्तर प्रदेश में देवरिया के रूद्रपुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल पेड़ से टकराने से दो युवकों की मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया

Update: 2018-09-20 12:05 GMT

देवरिया ।  उत्तर प्रदेश में देवरिया के रूद्रपुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल पेड़ से टकराने से दो युवकों की मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि गोरखपुर जिले के कौड़ीराम क्षेत्र के जमुनी जोत निवासी तीन युवक प्रदीप गुप्ता(22),सोनू गुप्ता(23) और आकाश कन्नोजिया(21) मोटरसाइकिल से किसी काम से देवरिया आये थे और वे बुधवार की देर शाम अपने गांव जा रहे थे । रास्ते में रूद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर मझना नाले के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी । इस दुर्घटना में प्रदीप और सोनू की मृत्यु हो गई तथा आकाश गम्भीर रूप से घायल हो गया।

आकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags:    

Similar News