दंत प्रत्यारोपण और नसों के इलाज के लिए व्याख्यान

कार्यशाला में पूरे उत्तर भारत के सौ से अधिक दंत चिकित्सकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।;

Update: 2017-02-03 17:45 GMT

ग्रेटर नोएडा। कार्यशाला में पूरे उत्तर भारत के सौ से अधिक दंत चिकित्सकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। दंत चिकित्सा के क्षेत्र में मरीजों को सस्ता और अच्छा इलाज प्रदान करने हेतु पिछले कुछ वर्षों से काफी आधुनिक मशीनें आई है। 

सीबीसीटी मशीन की सहायता से दंत प्रत्यारोपण व नसों का इलाज काफी कम समय में अधिक विश्वसनीयता के साथ किया जा सकता है। यह बातें आईटीएस डेंटल कॉलेज के निदेशक डॉ. अनमोल एस.काल्हा ने सीबीसीटी के उपयोग पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।

संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. पुनीत आहुजा ने बताया कि संस्थान में मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए संस्थान में सीबीसीटी मशीन पहले से ही लगाई गई है जिससे मरीजों के इलाज में काफी आसानी होती है।

संस्थान के ओरल मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में ओरल मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अचिंत गर्ग और डीएमडी इमेजिंग, गुडगांव के निदेशक डॉ. शरद सहाय ने मशीन के उपयोग और लाभ के बारे में बताया और मशीन का कैसे उपयोग किया जाता है इसका प्रयोग करके भी दिखाया।

कार्यशाला में पूरे उत्तर भारत से आये सौ से अधिक चिकित्सकों और छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी तिभागियों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशाला से मरीजों के सफल इलाज में काफी सहायता मिलेगी।
 

Tags:    

Similar News