संसद में हंगामे के आसार: विपक्ष ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति
। संसद के मानसून सत्र का तीसरा हफ्ता चल रहा है और आज यानी मंगलवार को भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव तेज रहने की उम्मीद है;
छात्रों पर लाठीचार्ज: विपक्ष करेगा संसद मकर द्वार पर प्रदर्शन
- राम मंदिर चंदा विवाद: विपक्ष मांग रहा गृह मंत्री से जवाब
- सरकार की तैयारी: हंगामे के बीच विधेयक पारित कराने की कोशिश
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का तीसरा हफ्ता चल रहा है और आज यानी मंगलवार को भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव तेज रहने की उम्मीद है। दोनों खेमों ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर ली है, जिससे कार्यवाही में हंगामे के आसार हैं। विपक्ष सरकार को घेरने के लिए एकजुट दिखाई दे रहा है।
सुबह 10:30 बजे विपक्षी सांसद संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उनका मुख्य मुद्दा 20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और अयोध्या राम मंदिर के दान चंदे में कथित गड़बड़ी के आरोप हैं। विपक्ष इन मामलों पर गृह मंत्री से जवाब चाहता है।
विपक्ष के निशाने पर सरकार
- छात्र आंदोलन पर कार्रवाई को लेकर विपक्ष सरकार को कठघरे में खड़ा करना चाहता है।
- राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया जाएगा।
- विपक्ष की रणनीति है कि इन सवालों पर सरकार को बैकफुट पर लाया जाए।
सरकार की तैयारी
दूसरी ओर, सरकार ने भी विपक्ष के हमलों का सामना करने की योजना बना ली है। हंगामे के बावजूद सरकार का ध्यान विधायी कामकाज और वित्तीय कार्यों को आगे बढ़ाने पर है। जरूरी विधेयकों को पारित कराने की कोशिश की जाएगी।
एनडीए की बैठक
सत्ता पक्ष आज संसद पुस्तकालय भवन में अपनी साप्ताहिक 'मंगलवार मिलन' बैठक करेगा। इसमें विपक्षी विरोध से निपटने और सदन की कार्यवाही को सुचारू रखने पर चर्चा होगी।