छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे राहुल गांधी, बोले- 'पूरा विपक्ष आपके साथ'

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि देश के छात्र अपने अधिकारों की मांग को लेकर सड़क पर हैं, इसलिए विपक्ष भी उनके समर्थन में सड़क पर उतरा है;

Update: 2026-07-23 17:03 GMT

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- छात्रों की आवाज़ दबाने की कोशिश

  • 'भारत के छात्रों के साथ खड़े होने से कोई नहीं रोक सकता'- राहुल गांधी का बड़ा बयान
  • छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल गांधी बोले- विपक्ष हर लड़ाई में साथ

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि देश के छात्र अपने अधिकारों की मांग को लेकर सड़क पर हैं, इसलिए विपक्ष भी उनके समर्थन में सड़क पर उतरा है।

विपक्षी सांसदों के साथ गांधी स्मृति जाने के बाद श्री गांधी ने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसदों को पहले इंडिया गेट और बाद में गांधी स्मृति जाने से रोका गया है।

श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "हमारे देश के छात्र सड़क पर हैं, इसलिए हमें लगा कि विपक्ष को भी सड़क पर होना चाहिए। पहले हम सभी विपक्षी सांसद इंडिया गेट जाना चाहते थे, लेकिन हमें नहीं जाने दिया गया। फिर हम गांधी स्मृति जा रहे थे, लेकिन हमारी बस को रोक दिया गया है।"

उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए विपक्ष का संदेश स्पष्ट है कि पूरा विपक्ष उनके साथ खड़ा है और उन पर किये जा रहे अत्याचार का विरोध करता है।

श्री गांधी ने कहा, "हम आपके साथ हैं। पूरा विपक्ष आपके साथ है और हम आप पर किए जा रहे अत्याचार के बिल्कुल खिलाफ हैं। भारत के छात्रों के साथ खड़े होने से हमें कोई नहीं रोक सकता।"

Tags:    

Similar News