पुलवामा हमले की बरसी : राहुल गांधी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है

By :  Deshbandhu
Update: 2026-02-14 06:02 GMT

भारत माता की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान - राहुल गांधी

  • कांग्रेस सांसद बोले: शहादत सदैव अमर रहेगी
  • 2019 के आतंकी हमले में 40 से अधिक जवान हुए थे शहीद

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि “भारत माता की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।”

राहुल गांधी ने अपने संदेश में उन वीर जवानों को याद किया जिन्होंने पुलवामा में आतंकियों के दुस्साहसी हमले में अपनी जान गंवाई थी। उन्होंने कहा कि यह बलिदान हमेशा देशवासियों की स्मृतियों में अमर रहेगा।

14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था और इसके बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव और बढ़ गया था।

राहुल गांधी का यह संदेश उस दिन की याद दिलाता है जब देश ने अपने बहादुर सैनिकों को खोया था और उनकी शहादत ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को और मजबूत किया था।

Tags:    

Similar News