NEET-UG री-एग्जाम: 22 लाख छात्रों की परीक्षा आज

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम को लेकर देशभर में सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं;

Update: 2026-06-20 23:37 GMT

पेपर लीक के बाद अभूतपूर्व सुरक्षा इंतज़ाम

  • 95 हजार कक्षों में CCTV, 51 हजार जैमर तैनात

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम को लेकर देशभर में सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। 3 मई को आयोजित परीक्षा में कथित पेपर लीक के आरोपों के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। अब 21 जून को होने वाली परीक्षा में 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।

सुरक्षा और निगरानी

  • CCTV कैमरे: 95 हजार से अधिक परीक्षा कक्षों में 1,38,560 कैमरे लगाए गए हैं। लाइव फीड राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर मॉनिटर होगी।
  • जैमर्स: 51,311 जैमर तैनात किए गए हैं ताकि इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नकल रोकी जा सके।
  • बायोमेट्रिक सत्यापन: 48,448 कर्मी और फेस ऑथेंटिकेशन की व्यवस्था की गई है।
  • फ्रिस्किंग स्टाफ: 38,795 कर्मियों की तैनाती की गई है।

मानव संसाधन

  • हर परीक्षा कक्ष में दो इनविजिलेटर मौजूद रहेंगे।
  • सभी 5,440 केंद्रों पर सेंटर सिस्टम्स ऑफिसर (CSO) नियुक्त किए गए हैं।
  • करीब 6,700 ऑब्जर्वर्स और 100 वर्चुअल ऑब्जर्वर्स सीसीटीवी फीड की निगरानी करेंगे।
  • AI आधारित तकनीक से फुटेज का विश्लेषण कर संदिग्ध गतिविधियों की पहचान की जाएगी।

प्रशासनिक सहयोग

  • राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, पुलिस, अर्धसैनिक बलों, भारतीय वायुसेना और डाक विभाग को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
  • परीक्षा सामग्री रखने वाले 1,500 बैंक शाखाओं में अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
  • OMR शीट्स के संग्रहण की जिम्मेदारी डाक विभाग निभाएगा।

अभ्यर्थियों की सुविधा

  • परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, ओआरएस, एंबुलेंस और अभिभावकों के लिए वेटिंग एरिया उपलब्ध कराया गया है।
  • दीवार घड़ी, अतिरिक्त रफ वर्क पेज और बाएं हाथ से लिखने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
  • प्रवेश प्रक्रिया में लगने वाले अतिरिक्त समय को ध्यान में रखते हुए परीक्षा अवधि भी बढ़ाई गई है।

एनटीए ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे कथित पेपर लीक जैसे भ्रामक दावों से सावधान रहें।

Tags:    

Similar News