मेदांता पहुँचे नड्डा और जितेंद्र सिंह: सोनम वांगचुक का हाल जाना

मंगलवार देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहाँ सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक इलाज के लिए भर्ती हैं;

Update: 2026-07-22 01:56 GMT

दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: सफदरजंग से मेदांता शिफ्ट हुए वांगचुक

  • आईसीयू में इलाज जारी: डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में उपचार
  • अस्पताल में कड़ी सुरक्षा: पुलिस बल तैनात, पहचान पत्र अनिवार्य

नई दिल्ली। मंगलवार देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहाँ सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक इलाज के लिए भर्ती हैं। दोनों नेताओं ने आईसीयू‑8 में डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में चल रहे उपचार की जानकारी ली और स्वास्थ्य का हाल जाना।

वांगचुक को इससे पहले शाम करीब 7:30 बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से कोर्ट के आदेश पर मेदांता शिफ्ट किया गया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उन्हें गुरुग्राम भेजने का निर्देश दिया था। एंबुलेंस के जरिए उन्हें मेदांता मेडिसिटी लाया गया और तुरंत भर्ती किया गया।

अस्पताल में सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और प्रवेश द्वार पर आने‑जाने वालों की सख्त जांच की जा रही है। बिना पहचान पत्र किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। परिसर में वज्र वाहन भी मौजूद है ताकि किसी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

Tags:    

Similar News