विभाजनकारी ताकतों से निपटना जानती हैं ममता बनर्जी, हम उनके साथ : सपा सांसद वीरेंद्र सिंह

समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फाइटर बताया है

Update: 2026-03-26 20:28 GMT

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फाइटर बताया है। उन्होंने कहा कि वे कठिन परिस्थितियों से निपटना जानती है।

सपा सांसद ने सीएम ममता बनर्जी के बयान पर समर्थन करते हुए कहा कि ममता बनर्जी एक जुझारू महिला हैं और वे विभाजनकारी ताकतों से निपटना जानती हैं। वह अपने तरीके से काम कर रही हैं और हम सभी उनका समर्थन करते हैं।

बंगाल चुनाव में भाजपा द्वारा आरजी कर पीड़िता की मां को टिकट दिए जाने पर सपा सांसद ने दावा किया कि इससे साबित हो गया है कि जो घटना हुई थी, वह भाजपा द्वारा प्रायोजित थी।

पेट्रोल-गैस को लेकर सरकार के दावे पर सपा सांसद ने कहा कि अगर संकट नहीं है तो क्यों सदन में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल की तरह हमें तैयार रहना चाहिए। पीएम किस बात की तरफ इशारा कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दिए बयान पर सपा सांसद ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद जोशी की मजबूरी है कि वह इस तरह के बयान देते हैं। पार्टी में नंबर बनाने के लिए वे बयान देते हैं।

सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान पर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वे सच कह रहे हैं कि हम पाकिस्तान की तरह दलाल देश नहीं हैं।

दूसरी तरफ बंगाल चुनाव को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने महिलाओं से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि बंगाल की महिलाओं को भाजपा का मुकाबला करने के लिए खास पहल करनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हम पर चाहे जैसे भी हमले करें, लेकिन आखिर में जीत टीएमसी की ही होगी। इस प्रक्रिया में महिलाओं को आगे बढ़कर मुख्य भूमिका निभानी होगी। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावी धांधली के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

उन्होंने कहा, "वे लॉकडाउन का सहारा भी ले सकते हैं, जैसा कि कोविड-19 महामारी के दौरान किया गया था, लेकिन हमें लड़ना आता है। अगर हम महामारी के दौरान लड़ पाए थे, तो हम अब भी लड़ पाएंगे।"

Tags:    

Similar News