आईसीएसआईएल भर्ती 2026: डेटा एंट्री ऑपरेटर और एमटीएस पदों पर वैकेंसी, 30 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए यह अच्छा मौका है। दरअसल, आईसीएसआईएल ने नेशनल डेंटल कमीशन (एनडीसी), दिल्ली में पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट/आउटसोर्स आधार पर पात्र उम्मीदवारों की तैनाती के लिए कुल 10 पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए हैं।;

Update: 2026-09-29 18:02 GMT

नई दिल्ली। इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए यह अच्छा मौका है। दरअसल, आईसीएसआईएल ने नेशनल डेंटल कमीशन (एनडीसी), दिल्ली में पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट/आउटसोर्स आधार पर पात्र उम्मीदवारों की तैनाती के लिए कुल 10 पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए हैं।

आईसीएसआईएल की ओर से जारी 10 रिक्तियों में डेटा एंट्री ऑपरेटर के 5 और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 5 पद शामिल हैं। इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदकों की स्क्रीनिंग के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, वॉक-इन-इंटरव्यू/बातचीत और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी एमटीएस पद के लिए 22,411 रुपए और डेटा एंट्री ऑपरेटर पोस्ट के लिए 24,356 रुपए प्रति माह होगी।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए ग्रेजुएशन और एमटीएस के लिए मैट्रिक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदकों की न्यूनतम आयु डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 21 वर्ष और एमटीएस के लिए 18 वर्ष तय की गई है। वहीं, दोनों पदों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है।

वॉक-इन इंटरव्यू डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए 30 सितंबर को और एमटीएस पोस्ट के लिए 1 अक्टूबर को 'इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल), एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, पहली मंजिल, पोस्ट ऑफिस के ऊपर, इंडस्ट्रियल एस्टेट, फेज-III, नई दिल्ली-110020' पते पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वॉक-इन-इंटरव्यू से एक दिन पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) फीस का भुगतान कर दें, जो 590 रुपए तय किया गया है। इसी के साथ इंटरव्यू के समय रजिस्ट्रेशन फीस के भुगतान का प्रमाण प्रिंटेड रूप में केंद्र पर साथ ले जाएं।

Similar News