एवरेस्ट हींग पर बैन, लैब टेस्ट में फेल

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और लालजी गोधू एंड कंपनी को हींग पाउडर बेचने से रोक दिया है। लैब जांच में इन कंपनियों के हींग पाउडर के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे;

Update: 2026-08-29 16:42 GMT

एफएसएसएआई ने घटिया क्वालिटी पर लगाई रोक

  • सभी किस्मों की बिक्री तत्काल बंद
  • लालजी गोधू एंड कंपनी पर भी कार्रवाई
  • एफएसएसएआई की चेतावनी, सुधार नहीं तो सख्त कदम

नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और लालजी गोधू एंड कंपनी को हींग पाउडर बेचने से रोक दिया है। लैब जांच में इन कंपनियों के हींग पाउडर के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे।

सभी किस्मों की बिक्री बंद

एफएसएसएआई ने एवरेस्ट के हींग पाउडर की सभी किस्मों की बिक्री तत्काल प्रभाव से रोक दी है। जांच में पाया गया कि नमूनों में अल्कोहल में घुलनशील अर्क की मात्रा तय मानक (कम से कम 5%) के मुकाबले बेहद कम थी। पीली और काली हींग पाउडर के नमूने भी मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।

लालजी गोधू पर भी कार्रवाई

लालजी गोधू एंड कंपनी के हींग पाउडर को भी घटिया और मिलावटी पाया गया। जांच में पता चला कि कच्ची हींग में जरूरत से ज्यादा स्टार्च मौजूद था। नियमों के अनुसार हींग में स्टार्च की मात्रा वजन के हिसाब से 1% से अधिक नहीं होनी चाहिए।

एफएसएसएआई की चेतावनी

खाद्य नियामक ने दोनों कंपनियों को चेतावनी दी है कि वे सुधार के लिए कार्य योजना पेश करें और सुनिश्चित करें कि केवल अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद ही बाजार में आएं। यदि सुधार नहीं किया गया तो आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News