बीएसएनएल जॉब अलर्ट : 120 सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी वैकेंसी, 31 मार्च तक आवेदन का मौका
देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने आपके लिए सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के कुल 120 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
नई दिल्ली। देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने आपके लिए सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के कुल 120 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
बीएसएनएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पदों के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं, वे बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
बीएसएनएल ने जिन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं, उनमें सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (टेलीकॉम स्ट्रीम) के 95 और सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (फाइनेंस स्ट्रीम) के 25 पद शामिल हैं।
सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के टेलीकॉम स्ट्रीम पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकॉम/कंप्यूटर साइंस/आईटी/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रुमेंटेशन या समकक्ष विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ पूर्णकालिक बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
वहीं, सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के फाइनेंस स्ट्रीम पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) की डिग्री होनी चाहिए।
अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 7 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 2,500 रुपए और एससी/ एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 1,250 रुपए निर्धारित की गई है।
बीएसएनएल की ओर से सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स में से योग्य का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 24,900 से 50,500 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।
ऑनलाइन आवेदन के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। अपने वर्ग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फिर फॉर्म को सब्मिट कर दें। लास्ट में फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।