पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, पूनावाला बोले- ‘गांधीवादी नहीं गालीवाली पार्टी’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने अजय राय की आलोचना की। भाजपा प्रवक्‍ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस आज गांधीवादी नहीं गालीवाली पार्टी बन चुकी है।;

Update: 2026-05-22 19:20 GMT

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने अजय राय की आलोचना की। भाजपा प्रवक्‍ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस आज गांधीवादी नहीं गालीवाली पार्टी बन चुकी है।

उन्‍होंने कहा कि इस तरह की भाषा अनुचित है, खासकर तब जब प्रधानमंत्री ने पहले उनकी बीमारी के दौरान उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस आज गांधीवादी नहीं गालीवाली पार्टी बन चुकी है। पीएम को राहुल गांधी गद्दार बोलते हैं और उनके इशारे पर कांग्रेस नेता अजय राय जिस शब्‍दावली का इस्‍तेमाल करते हैं, इससे पता चलता है कि यह मोहब्‍बत की नहीं गाली-गलौज की दुकान है। यह संविधान और जनता का अपमान है। पीएम मोदी अजय राय के बीमार होने पर उनका हालचाल पूछते हैं, वहीं वह उनपर अपशब्‍द का इस्‍तेमाल करते हैं।

वहीं, भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस में वंशवादी राजनीति व "शहरी नक्सल" मानसिकता के आरोपों का जिक्र किया। भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस का हर नेता अमर्यादित शब्‍दों का इस्‍तेमाल कर रहा है क्‍योंकि इनकी संस्‍कृति गाली-गलौज वाली है।

उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी गाली देते हैं और उनसे प्रेरित होकर अजय राय भी वही कर रहे हैं। एक समय था जब अजय राय की तबीयत खराब थी तो पीएम मोदी ने व्‍यक्तिगत रूप से चिंता व्‍यक्‍त किया था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्‍व में देश सुरक्षित और विकास की ओर अग्रसर है। कांग्रेस पार्टी की सोच अराजक है और इसकी संस्‍कृति गाली गलौज वाली है। यह पार्टी देश की प्रगति में योगदान देने वाले हर व्‍यक्ति के लिए अमर्यादित शब्‍दों का प्रयोग करती है।

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस नेता द्वारा पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्‍पणी यह स्‍पष्‍ट करता है कि परिवारवादी इस पार्टी की मानसिकता अर्बन नक्‍सली है। इसीलिए यह कई बार विपक्ष में बैठे हैं और देश की जनता कांग्रेस पार्टी से नफरत करने लगी है।

Tags:    

Similar News