कोरोना वायरस के प्रभाव की जानकारी के लिए हर माह सिरो सर्वे करायेगी दिल्ली सरकार

दिल्ली में जानलेवा कोरोना वायरस का सामुदायिक प्रसार हुआ है और राज्य सरकार संक्रमण की स्थिति का आकलन करने के लिए हर माह सिरो सर्वे करायेगी।

Update: 2020-07-22 15:00 GMT

नयी दिल्ली । दिल्ली में जानलेवा कोरोना वायरस का सामुदायिक प्रसार हुआ है और राज्य सरकार संक्रमण की स्थिति का आकलन करने के लिए हर माह सिरो सर्वे करायेगी।

कोरोना से जंग जीत कर फिर से स्वास्थ्य मंत्रालय का कामकाज संभालने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस का सामुदायिक प्रसार हुआ है।

श्री जैन ने दिल्ली में कोरोना वायरस के कल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी पहले सिरो सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली की एक चौथाई आबादी इससे संक्रमित हुई और ठीक भी हुई। उन्होंने कहा कोरोना के प्रसार का आकलन करने के लिए हर माह सिरो सर्वे कराया जायेगा। अगला सर्वे एक से पांच अगस्त तक होगा।

गत दिवस जारी पहले सिरो सर्वे में दिल्ली की 23.48 फीसदी आबादी कोरोना संक्रमण की चपेट में आने का खुलासा हुआ। यह सिरो सर्वे 27 जून से 10 जुलाई के बीच हुआ था। इसे राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और दिल्ली सरकार ने मिलकर किया था। सर्वे में यह भी आया है कि ज्यादातर लोग बिना लक्षण वाले हैं।

महामारी के छह महीने बीत जाने के बाद दिल्ली में 23.48 फीसदी के संक्रमण की चपेट में आने पर सरकार ने कहा कि लॉकडाउन लगाने, निषिध्द जोन बनाने की वजह से यह संभव हो सका । सर्वे में दिल्ली के लोगों के सहयोग की भी सराहना की गई है।
 

Full View

Tags:    

Similar News