दिल्ली में शुरुआती रुझानों में ‘आप’ को बड़ी बढ़त, भाजपा पीछे
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ी बढ़त हासिल की
नयी दिल्ली । दिल्ली विधानसभा (DELHI ELECTION ) की 70 सीटों के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ी बढ़त हासिल की है। शुरुआती रूझानों में बढ़त मिलने के साथ ही राउज एवेन्यू स्थित आप के मुख्यालय पर समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) बहुत पीछे चल रही है।
विधानसभा की 70 सीटों के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे 21 केंद्रों पर मतगणना शुरू हुई। शुरुआती रुझान में आप 50 से अधिक सीटों पर आगे है। भाजपा 16 और कांग्रेस एक सीट पर आगे है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (ARVIND KEJRIWAL) नयी दिल्ली सीट से आगे चल रहे हैं। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia ) ने पटपड़गंज से शुरुआती बढ़त बनाई। शाहदरा से विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल आगे हैं।
ये भी देखें :Top 10 News | Headlines, खबरें जो बनेंगी सुर्खियां | shaheen bagh, india news,delhi election #DBLIVE
विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी से शुरुआती बढ़त बना ली है। शकूर बस्ती से स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी आगे हैं। ग्रेटर कैलाश से आप के सौरभ भारद्वाज बढ़त बनाये हुए हैं। विश्वास नगर से भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा आगे हैं।
ये भी देखें : Delhi में AAP ने फेरा BJP पर झाड़ू |#Delhi Election
मालवीय नगर से आप के सोमनाथ भारती ने शुरुआती बढ़त बनाई है। संगम विहार से पूनम आजाद पीछे चल रही हैं। राजेंद्र नगर से आप के राघव चड्ढा आगे हैं। ओखला से अमानतुल्ला खान आगे हैं। हरिनगर से भाजपा के तेजिंदर पाल सिंह बग्गा आगे हैं। कांग्रेस के हारुन युसुफ बल्लीमारान से आगे हैं। चांदनी चौक से अल्का लांबा पीछे हैं। कपिल मिश्रा माडल टाउन से पीछे हैं।
ये भी देखें : Delhi में फिर बनेगी Arvind Kejriwal की सरकार |#Delhi Election
भाजपा के उम्मीदवार करावल नगर , कृष्णानगर, बदरपुर, घोंडा, मोतीनगर, बिजवासन और दिल्ली कैंट से आगे चल रहे हैं।