दिल्ली : पेड़ कटाई के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के रोक के बावजूद पेड़ काटे जाने के खिलाफ वन विभाग को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है
नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के रोक के बावजूद पेड़ काटे जाने के खिलाफ वन विभाग को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। इमरान हुसैन ने एक पर्यावरणविद की शिकायत के बाद यह निर्देश दिया है।
दक्षिण दिल्ली के नेताजी नगर में पेड़ काटे जाने के संदर्भ में पर्यावरण कार्यकर्ता विमलेंदु झा की एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हुसैन ने वन विभाग को एक पत्र में इसे अदालती आदेश का उल्लंघन व अवमानना बताया है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को आज मंगलवार को शामिल रहे गलती करने वाले परियोजना प्रस्तावक/उपयोगकर्ता एजेंसी/नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने सहित प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।
मंत्री ने अधिकारियों से की गई कार्रवाई की एक रिपोर्ट भी मांगी है।