फ्लोरिडा में इमारत ढहने से मरने वाले लोगों की संख्या 46 हुई
अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के सर्फसाइड शहर में इमारत ढहने की घटना में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है
By : एजेंसी
Update: 2021-07-08 06:15 GMT
वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के सर्फसाइड शहर में इमारत ढहने की घटना में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है।
मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेविन कावा ने बुधवार को यह जानकारी दी।इमारत के मलबे से 10 और लोगों के शव बरामद किये गये हैं।
सुश्री कावा ने संवाददाताओं से कहा, “तलाश एवं बचाव दल ने 10 और लोगों के शव बरामद किये हैं जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। इनमें से 32 मृतकों की पहचान कर ली गई है।”