सड़क हादसे में एक की मौत
उत्तराखंड में सहसपुर थाना के रुद्रपुर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े लोडर से टकराकर बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई
By : एजेंसी
Update: 2017-06-18 16:56 GMT
विकासनगर। उत्तराखंड में सहसपुर थाना के रुद्रपुर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े लोडर से टकराकर बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक रुद्रपुर निवासी नीरज चौहान (22) कल दोपहर घर से बाइक से विकासनगर की ओर जा रहा था। रास्ते में रुद्रपुर सरकारी अस्पताल के पास से गुजरते समय बाइक अनियंत्रित हो कर एक लाेडर से जा टकराया।
गंभीर रूप से घायल नीरज को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।