जीप पलटने से एक की मौत

गुजरात में साबरकांठा जिले के खेरोज क्षेत्र में आज एक जीप के पलट जाने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा बीस अन्य लोग घायल हो गये

Update: 2017-06-14 20:59 GMT

अहमदाबाद। गुजरात में साबरकांठा जिले के खेरोज क्षेत्र में आज एक जीप के पलट जाने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा बीस अन्य लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि दोपहर को मीठीवेडी गांव के निकट एक जीप अचानक बेकाबू होकर पलट गयी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी तथा बीस अन्य लोग घायल हो गये।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Tags:    

Similar News