करंट की चपेट में आने से एक की मौत, 6 गंभीर
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के गैरतगंज में एक यात्री बस पर 11 केबी बिजली का तार गिरने से सात यात्री कंरट की चपेट में आ गए
By : एजेंसी
Update: 2019-06-29 23:40 GMT
रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के गैरतगंज में एक यात्री बस पर 11 केबी बिजली का तार गिरने से सात यात्री कंरट की चपेट में आ गए।
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मुकेश चौबे ने बताया कि इस घटना में अस्पताल में उपचार के दौरान सोनू पटेल (30) की मौत हो गई। तीन गंभीर रुप से घायल व्यक्तियों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। बाकी तीन घायलों को गैरतगंज अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।