किसान की करंट लगने से मौत
मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र में एक किसान की करंट लगने से मृत्यु हो गई है
By : एजेंसी
Update: 2018-01-19 13:03 GMT
शिवपुरी। मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र में एक किसान की करंट लगने से मृत्यु हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के मुहारी कला गांव में कल दोपहर अपने खेत में पानी दे रहे प्राण सिंह लोधी (34) की करंट लगने से मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार प्राण अपने खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान बिजली का तार टूटने से उसे करंट लग गया और उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।