मध्यप्रदेश :बारिश के बीच भोजपुर के पास तालाब में युवक डूबा

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में जारी लगातार बारिश के बीच आज भोजपुर के पास स्थित मेंदुआ के तालाब में दो युवक डूब गए

Update: 2018-07-18 17:29 GMT

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में जारी लगातार बारिश के बीच आज भोजपुर के पास स्थित मेंदुआ के तालाब में दो युवक डूब गए। इनमें से एक को बचा लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तेज बारिश के दौरान दो युवक तालाब में डूब गए। इनमें से एक युवक शानू कुरेशिया का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

होमगार्ड की रेस्क्यू टीम जिला कमांडेंट नीलमणि केडिया के निर्देशन में घटनास्थल पर मोटर बोट तथा गोताखोरों के माध्यम से लापता युवक को तलाशने का प्रयास कर रही है।

Tags:    

Similar News