देवरिया में बिजली के पोल पर लटका मिला युवक का शव

उत्तर प्रदेश में देवरिया के एकौना क्षेत्र में बुधवार को संदिग्ध परिस्थतियों में बिजली के पोल पर लटका एक युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई

Update: 2020-04-23 03:09 GMT

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के एकौना क्षेत्र में बुधवार को संदिग्ध परिस्थतियों में बिजली के पोल पर लटका एक युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बंसडीला गांव के पास से गुजरी लाइन के खंभे में बुधवार को एक युवक का शव लटकते मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रस्सी के सहारे करीब 15 फुट ऊंचाई लटक रहे शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि मृतक युवक की पहचान बैदा गांव के प्रवीण साहनी(28) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टामार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की छानबीन की जायेगी।

Full View

Tags:    

Similar News