रेल लाइन पर मिला एक व्यक्ति का शव
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास के पास एक व्यक्ति का शव मिलने के मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
By : एजेंसी
Update: 2019-09-01 12:56 GMT
शिवपुरी । मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास के पास एक व्यक्ति का शव मिलने के मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि बदरवास निवासी चंदन कुशवाह (30) का शव शनिवार को बदरवास के पास रेल लाइन पर मिला। पुलिस पता करने का प्रयास कर रही है कि उसने आत्महत्या की है या उसकी मौत की वजह कुछ और है।