महोबा में मजदूरों से भरा डीसीएम पलटा, 3 की दर्दनाक मौत, 10 घायल

उत्तर प्रदेश के महोबा में सोमवार देर रात प्रवासी मजदूरों से भरी डीसीएम पलटने से तीन महिला प्रवासियों की मौत हो गई है;

Update: 2020-05-19 01:45 GMT

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा में सोमवार देर रात प्रवासी मजदूरों से भरी डीसीएम पलटने से तीन महिला प्रवासियों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।

महोबा के जिलाधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि सोमवार को देर रात महोबा के कुलपहाड़ तहसील के कमालपुरा गांव के सामने महुआ बांध के अंधे मोड़ पर डीसीएम का अचानक टायर फटने से तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार श्रमिक इसकी चपेट में आ गए। जिसमें 3 महिलाओं की तत्काल मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हैं। बाकी लोगों को मामूली चोट आई है। कुल 10 लोग घायल हैं। गंभीर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। सभी की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Full View

Tags:    

Similar News