सम विषम मामले में दिल्ली सरकार से डाटा तलब

उच्चतम न्यायालय ने राजधानी दिल्ली में ‘सम-विषम वाहन योजना’ मामले में बुधवार को दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया

Update: 2019-11-14 01:05 GMT

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राजधानी दिल्ली में ‘सम-विषम वाहन योजना’ मामले में बुधवार को दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया।

न्यायालय ने याचिकाकर्ता संजीव कुमार की याचिका पर दिल्ली सरकार से कहा कि वह इस योजना के लागू होने के बाद से 14 नवंबर तक का डाटा उसे सौंपे।

शीर्ष अदालत ने यह भी कहा, “हमें वायु प्रदूषण को लेकर प्रतिदिन का डाटा चाहिए।” न्यायालय इस मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को करेगा।

Full View

Tags:    

Similar News